फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईएसबीटी से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक हटाया अतिक्रमण

आईएसबीटी से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक हटाया अतिक्रमण

Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को आईएसबीटी से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह ट्रक सामान जब्त किया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर शहर में फुटपाथ पर मौजूद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आईएसबीटी से आशारोड़ी चेकपोस्ट तक फुटपाथ पर लगी दुकानें हटाई गईं। इस दौरान आईएसबीटी, मोहब्बेवाला में कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों और नगर निगम की टीम में काफी बहस हुई। हालांकि नगर निगम की सख्ती के चलते वह बैकफुट पर आ गए। इस दौरान टीम ने छह ट्रक सामान जब्त किया। टीम में भूमि कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, पटवारी राजेंद्र उनियाल, दिनेश खन्ना, इंस्पेक्टर महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह को चलेगा बड़ा अभियान
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सोमवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आईएसबीटी से सहारनपुर रोड होते हुए घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान में निगमकर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed