फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहसपुर के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

सहसपुर के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

Thu, 04 Apr 2019 08:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर के लोगों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

सहसपुर ब्लॉक के लोगों को लंबे समय के बाद पेयजल संकट से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। वर्षों से प्रस्तावित मालढुंग जलाशय पेयजल और सिंचाई पाइप लाइन योजना का निर्माण कार्य शुरू होने से अब जलाशय से पानी को बस्ती में पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें कि सहसपुर ब्लॉक की आधी आबादी को गर्मियों में पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। क्षेत्र में राज्य गठन के बाद से ही बढ़ी बसावट के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हुआ। खासकर चार दशक पुरानी पेयजल लाइनें स्थानीय लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही हैं। भाऊवाला, गढ़वाली बस्ती, मांडूवाला, पौंधा, रजौली, कंडोली, राजावाला, अटकफार्म, तेलपुरा, विधौली के लोगों को गर्मी के मौसम में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। साथ ही सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से ग्रामीण काश्तकारों को मेहनत के अनुरूप फसलों का उत्पादन नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम सिंह, मनोहर लाल, विवेक शर्मा, मीनू सक्सेना, प्रवीण जोशी, रामप्रसाद जोशी ने बताया कि लंबे समय से मालढुंग जलाशय से सहसपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई सुविधा मुहैया कराने की मांग की जा रही थी। उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि योजना के प्रथम चरण का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed