{"_id":"5c759f9cbdec2273ac45f695","slug":"71551212444-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की बायोपिक में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय, दून पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की बायोपिक में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय, दून पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की बायोपिक में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय, दून पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए विवेक दून पहुंच चुके हैं। शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माई जाएगी।
मंगलवार दोपहर अभिनेता विवेक ओबेरॉय जौलीग्रांट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। जिसके लिए यूनिट दून पहुंच गई है। दून में होने वाली शूटिंग में पीएम मोदी को लकड़ी के घर में साधना करने का सीन फिल्माया जाएगा। इसके अलावा शूटिंग के लिए गुजरात, दिल्ली समेत हिमालीय क्षेत्र में कई लोकेशन तलाशी गई हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से निर्देशक ओमंग कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। ओमंग सरबजीत, भूमि, मैरीकॉम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।