फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलवामा घटना के शहीदोें को दी अनूठी श्रद्धाजंलि

पुलवामा घटना के शहीदोें को दी अनूठी श्रद्धाजंलि

Mon, 25 Feb 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा घटना के शहीदोें को दी अनूठी श्रद्धाजंलि
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में वन विभाग ने रविवार को मालसी डीयर पार्क में अनूठी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कई पर्यटकों द्वारा बनाई गई पेंटिंग देखकर लोग भावुक हो गए। उसके बाद पार्क प्रवेश शुल्क से प्राप्त करीब सवा दो लाख रुपये की राशि को शहीदों के परिजनों को समर्पित किए।

शहीदों की याद में वन विभाग ने संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसमें कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाकर शहीदाें के जज्बे को सलाम किया। युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों की शहादत से देशभक्ति का सबक सीखें। इस दौरान युवतियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। वन संरक्षक पीके पात्रो ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पर्यटकों में गजब की ललक दिखी। रविवार को पार्क में छह हजार पर्यटक पहुंचे। सभी ने अपने-अपने अंदाज में शहीदों को नमन किया। वन विभाग के जो भी अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे सभी विधिवत टिकट लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वन संरक्षक पात्रो ने बताया रविवार को पर्यटकों से 2,17000 रुपये की आय हुई। इस राशि को शहीदों के परिजनों को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed