{"_id":"5c71b0debdec2273792f517a","slug":"71550954718-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च को युवाओं के लिए लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च को युवाओं के लिए लगेगा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मार्च को युवाओं के लिए लगेगा मेला
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छह मार्च को युवा उत्तराखंड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर से मेले का आयोजन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मेले में सभी विश्वविद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। मेले के संबंध में शनिवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री रावत ने कहा कि मेला व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएंगे। फिल्मों का प्रदर्शन कर युवाओं को पर्यटन, कृषि, उद्यमिता, सहकारिता व अन्य क्षेत्रों में स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अन्य जानकारी के लिए स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत युवाओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद पर्यटन, लघु उद्योग, सेवा क्षेत्र से संबंधित सेक्टोरियल सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिन में युवा नए लघु उद्यमी एवं बेरोजगार प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, सचिव राधिका झा, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सूचना महानिदेशक दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।