{"_id":"5c607e23bdec221309520bea","slug":"71549827619-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी नेशनल लॉ कॉलेज और कैंसर अस्पताल की सौगात : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी नेशनल लॉ कॉलेज और कैंसर अस्पताल की सौगात : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द मिलेगी नेशनल लॉ कॉलेज और कैंसर अस्पताल की सौगात : मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिटकुल की ओर से स्थापित राज्य के पहले गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को हर्रावाला में जीआईएस पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सब स्टेशन राज्य का पहला जीआईएस तकनीक पर आधारित स्टेशन है, जो बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में इस प्रकार के अन्य सब स्टेशन जल्द ही खोले जाएं। उन्होंने कहा कि जीआईएस तकनीक से सब स्टेशन बनाए जाने से बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा। सरकार का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले। राज्य सरकार सौर ऊर्जा पर भी खासा फोकस कर रही है। यह अक्षय ऊर्जा है, जिसके उत्पादन को बढ़ाने के हरसंभव कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ ही इसे बचाने के लिए भी काम कर रही है। रुद्रप्रयाग जिले की एक तहसील को पूरी तरह एलईडी से लैस कर दिया गया है। जिससे हर साल तीन करोड़ यूनिट बिजली की बचत होगी। राज्य में एलईडी की कमी न हो, इसके लिए कोटाबाग और थानो में एलईडी निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली संरक्षण के लिए आमजन को भी आगे आना होगा। जिसके लिए हर उपभोक्ता को घरों में अधिक से अधिक एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बिजली को बचाने का सबसे किफायती तरीका है। मुख्यमंत्री ने सरकार की भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में शीघ्र ही एक नेशनल लॉ कॉलेज के साथ ही कैंसर अस्पताल, महिला अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
पिटकुल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि हर्रावाला सब स्टेशन राज्य का पहला जीआईएस आधारित है। इस स्टेशन के संचालित किए जाने से डोईवाला व आसपास के इलाकों के 90,000 घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, अपर सचिव ऊर्जा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, पिटकुल के निदेशक परिचालन संजय मित्तल, निदेश वित्त अमिताभ मोइत्रा, यूपीसीएल के निदेशक पीसी ध्यानी, अधीक्षण अभियंता पिटकुल कार्तिकेय दूबे आदि मौजूद थे।