{"_id":"5c589da4bdec22738c0f17b8","slug":"71549311396-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर में गांठ हो तो छुपाएं नहीं, दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर में गांठ हो तो छुपाएं नहीं, दिखाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने कैंसर के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकों से जांच कराने और परामर्श लेने की अपील की। इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होने पर विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी।
अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के छात्र सोमवार सुबह गांधी पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद छात्रों ने यहां से घंटाघर होते हुए दून अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली। हाथों पर तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को कैंसर के लक्षणों और उपचार के संबंध में जानकारी दी।
शाम को कॉलेज परिसर में कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि आज भी समाज में कैंसर को लेकर जागरूकता बेहद कम है। दिक्कत होने के बावजूद शुरुआत में बहुत कम लोग चिकित्सक से परामर्श लेते हैं। ज्यादातर लोग अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी खतरनाक दौर में पहुंच जाती है। यही कारण है कि ज्यादातर मरीजों की मौत हो जाती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने कहा कि कैंसर से बचाव में नियमित जांच, स्वस्थ लाइफ स्टाइल, धूम्रपान व मद्यपान त्यागना, शुद्ध और पौष्टिक खानपान, स्वच्छ आबोहवा, व्यायाम फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में मुंह के कैंसर के मामले बहुत अधिक बढ़े हैं। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केसी पंत, कैंसर सर्जन डॉ. नवनीत जैन, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा, वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, पीआरओ महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
एनसीसी कैडेटों ने किया कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक
देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डीएवी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल कर कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। सोमवार को डीएवी कॉलेज से निकाली रैली ईसी रोड, सर्वे चौक, करनपुर बाजार से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई।