{"_id":"5c4b6e87bdec22735c004bbc","slug":"71548447367-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसीएफ एसके दत की दादी को पद्मश्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसीएफ एसके दत की दादी को पद्मश्री पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीसीएफ एसके दत्त की दादी को पद्मश्री पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में पीसीसीएफ एसके दत्त की दादी गोदावरी दत्त को केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस परिवार के कई सदस्यों को पहले भी मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
पीसीसीएफ इसके दत्त ने दादी को प्रदान किए गए सम्मान को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मधुबनी पेंटिंग में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनकी मां मुद्दत को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया गया है। जबकि उनकी चाची विमला देवी को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। एसके दत्त ने बताया कि उनकी दादी गोदावरी को मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जा चुका है। बिहार के मधुबनी जिले में उनका गांव राठी है। गांव मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में पूरे देश में चर्चित है।
उन्होंने बताया कि मधुबनी पेंटिंग देश दुनिया की अनोखी कला है, जिसमें कलाकार प्राकृतिक जड़ी बूटियों से बनाए गए रंगों के जरिये आकर्षक कलाकृतियां बनाते हैं। मधुबनी पेंटिंग सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देशभर पसंद की जाती है। प्रयागराज में आयोजित हो रहे कुंभ के दौरान भी मधुबनी पेंटिंग के कई कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।