फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राइनो को हरा जगुआर फाइनल में

राइनो को हरा जगुआर फाइनल में

Wed, 19 Dec 2018 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
राइनो को हरा जगुआर फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

यूपीसी जगुआर ने यूपीसी राइनो को हराकर द्वितीय अजय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। मंगलवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में यूपीसी जगुआर और यूपीसी राइनो के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया।

जगुआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। शैलेंद्र सेमवाल ने 36, सोहन परमार ने 22 और योगेश सेमवाल ने 33 रन बनाए। यूपीसी राइनो के लिए प्रदीप फरस्वाण ने दो, राकेश धोनी, अंकित सिंह, संजय नेगी, विजय जोशी और नवनी थलेड़ी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसी राइनो की टीम निर्धारित ओवर में 96 रन ही बना सकी और मुकाबला 57 रनों से हार गई। विजय जोशी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। यूपीसी जगुआर के लिए ठाकुर सिंह नेगी ने चार, योगेश सेमवाल और अभिषेक मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, सेमीफाइनल के दूसरे मैच का परिणाम नहीं निकल पाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीजीपी अनिल रतूड़ी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed