फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन अफसरों ने सीखे गाड़ियों की जांच के गुर

परिवहन अफसरों ने सीखे गाड़ियों की जांच के गुर

Thu, 29 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
परिवहन अफसरों ने सीखे गाड़ियों की जांच के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की फिटनेस की जांच अब अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। एक दिवसीय कार्यशाला में एआरएआई पुणे से आए तकनीकी विशेषज्ञों ने ‘ऑटोमेटिड टेस्टिंग लेन’ के जरिये अत्याधुनिक मशीनों से गाड़ियों की जांच के बारे में परिवहन निगम के अधिकारियों को जानकारी दी।

बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों ने ‘ऑटोमेटिड टेस्टिंग लेन’ के जरिये अत्याधुनिक मशीनों से गाड़ियों की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इन मशीनों से फिटनेस की जांच से न सिर्फ गाड़ियों में खामियों का तुरंत पता चल जाता है, बल्कि भविष्य में फिटनेस कमी से होने वाले हादसों को भी कम किया जा सकता है। कार्यशाला में उपस्थित सचिव एवं परिवहन आयुक्त शैलेश बगौली ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियोें को भी बदलने की जरूरत है। वाहन मालिकों को विभाग की ओर से कई सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराई जा रही हैं। गाड़ियों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच के लिए केंद्र सरकार ने हल्द्वानी और हरिद्वार में ‘ऑटोमेेटिड टेस्टिंग लेन’ स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए एआरएआई पुणे को तकनीकी सलाहकार भी नामित किया है। ऑटोमेटिड टेस्टिंग लेन का निर्माण होने से वाहनों की फिटनेस की जांच मशीनों से की जाएगी। कार्यशाला में एआरएआई के महाप्रबंधक जेवी भालेराव, अभियंताओं एचके यादव और एनएन गुंजा ने कई जानकारियां दी। इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह, आरटीओ देहरादून डीसी पठोई, एआरटीओ अरविंद पांडे के अलावा राज्य के सभी संभागों के आरटीओ, एआरटीओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed