फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पारी और 178 रनों से जीता उतराखंड

पारी और 178 रनों से जीता उतराखंड

Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पारी और 178 रनों से जीता उतराखंड
पारी और 178 रनों से जीता उत्तराखंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रणजी ट्रॉफी के अंतिम दिन शुक्रवार को उत्तराखंड ने सिक्किम को एक पारी और 178 रनों से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की। दूसरी पारी में भी सिक्किम के बल्लेबाज उत्तराखंड की शानदार गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाए और पूरी टीम महज 140 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लगातार तीसरी बोनस अंक के साथ मिली जीत से उत्तराखंड अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है। शानदार दोहरा शतक जमाने वाले उत्तराखंड के सौरभ रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भुवनेश्वर के केआईटी स्टेडियम में शुक्रवार को चौथे दिन सिक्किम ने दो विकेट पर 27 रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्तराखंड ने पहले सत्र के तीसरे ओवर में पद्म को आउट कर सिक्किम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिलिंद ने आशीष थापा के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर 98 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर आशीष थापा 35 रन बनाकर कप्तान रजत भाटिया को कैच थमा बैठे। यह जोड़ी टूटते ही सिक्किम की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम ने केवल 42 रनों पर ही अगले छह विकेट खो दिए। सिक्किम के 140 रनों पर ऑल आउट होने के साथ ही उत्तराखंड ने पारी और 178 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए। वहीं, मलोलन रंगराजन और वैभव ने दो-दो विकेट लिया। धनराज शर्मा और सनी राणा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

--
दूसरे पारी में चमके दीपक धपोला
पहले दो मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच रहे दीपक धपोला ने तीसरे मुकाबले में भी पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में चार विकेट लिए। अब तक तीन मुकाबलों में 26 विकेट हो चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के तीन मुकाबलों में उन्होंने सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नौ, मणिपुर के खिलाफ 12 और सिक्किम के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं। वहीं, बल्लेबाजी में 286 रन बनाने वाले सौरभ रावत उत्तराखंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ओवरऑल सूची में वह 20वें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed