{"_id":"5bd9f42bbdec2269637c2091","slug":"71541010475-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आगमन की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचे सुरक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आगमन की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचे सुरक्षा अधिकारी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पतंजलि योगपीठ में तीन नवंबर से दो दिवसीय होने वाले ज्ञानकुंभ में राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद के आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं दिल्ली से भी सुरक्षा अधिकारियों की टीम हरिद्वार पहुंच गई है।
बुधवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार एसएसपी रिधिम अग्रवाल, दून से पहुंचे एसटीएफ के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने भेल में बने हेलीपैड से लेकर पतंजलि योगपीठ में कार्यक्रम स्थल तक का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर मौके पर ही दिशा निर्देश भी दिए। भेलस्टेडियम में त्रिशूल गेस्ट हाउस के पास हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी नियुक्त करने के साथ अधिकारियों को भी तैनात करने को कहा। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।