फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑनलाइन जमा कर सकेंगे वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस

ऑनलाइन जमा कर सकेंगे वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस

Thu, 18 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन जमा कर सकेंगे वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस
ऑनलाइन जमा कर सकेंगे वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अब आपको वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिये घर बैठे रजिस्ट्रेशन फीस जमा करा सकेंगे। इसके अलावा वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, पंजीयन नवीनीकरण आदि कार्य के लिए भी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। बुधवार से आरटीओ में इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि कार्यालय में वर्ष 2015 में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बाद में मोटर वाहन कर ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा दी गई थी। अब वाहन स्वामी पंजीयन विवरण ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट व उसकी द्वितीय प्रति के अलावा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण व वाहन में वैधानिक परिवर्तन की सुविधाएं भी मिलेंगी। आरटीओ ने बताया कि इससे कार्य तेजी से होगा। लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन ही वाहन स्वामी संबंधित फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

---
पते पर भेजे जाएंगे डीएल
आरटीओ डीसी पठोई ने ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के पते पर डाक से भेजने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ज्यादातर आवेदकों को आरटीओ से ही लाइसेंस दे दिया जा रहा है, जो गलत है। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed