{"_id":"5b87054642c792466578c859","slug":"71535575366-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा का खतरा दिखे तो स्कूल न भेजें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा का खतरा दिखे तो स्कूल न भेजें बच्चे
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा का खतरा दिखे तो बच्चों को न भेजें स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षा विभाग ने पहाड़ में बारिश के दौरान अभिभावकों से बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने या आपदा का खतरा होने पर स्कूल न आने वाले बच्चों को गैरहाजिर नहीं माना जाएगा।
बुधवार को शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अभिभावकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहाड़ में भारी बारिश से कई जगह सड़कें और रास्ते टूट गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक बच्चों को स्कूल न भेजें। अनुपस्थित रहने के बावजूद स्कूल में उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।