फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब बन गई सड़कें

डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब बन गई सड़कें

Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब बन गई सड़कें
डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब बन गईं सड़कें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। करीब 90 मिनट तक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से जाम की स्थिति बन गई। वहीं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। बारिश कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक बार फिर ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक शहर के बड़े हिस्से में तेज बारिश होती रही। भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पानी ज्यादा होने के कारण ज्यादातर सड़कों पर जाम लग गया। राजपुर रोड, सुभाष रोड, गांधी रोड, सहारनपुर रोड पर वाहन घंटों तक फंसे रहे। वहीं रास्तों पर गंदगी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा दर्शनलाल चौक, घंटाघर, अग्रसेन चौक, धर्मपुर, स्व. अतुल माहेश्वरी चौक, सर्वे चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, सहारनपुर चौक, कौलागढ़ रोड, बल्लुपूर चौक, बल्लीवाला चौक, अनुराग चौक, वसंत विहार चौक, सीमाद्वार, क्लेमेंटटाउन, मोरोवाला, टर्नर रोड, बल्लूपुर, बल्लीवाला, जाखन समेत कई अन्य इलाकों में पानी भर गया। बारिश कम होने के बाद लोगों को जलभराव से कुछ निजात मिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आधे शहर में तेज बारिश, आधे में बूंदा-बांदी
बुधवार दोपहर जहां आधे शहर में बहुत तेज बारिश हुई, वहीं बाकी इलाके में महज बूंदा-बांदी ही हुई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में करीब डेढ़ घंटे के दौरान घंटाघर व आसपास के क्षेत्रों में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मोहकमपुर व आसपास के क्षेत्रों में महज छह मिमी बारिश ही दर्ज की गई। इस पूरे इलाके में दिन में कई बार बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सर्वे चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed