फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनेंगे सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह

ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनेंगे सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह

Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनेंगे सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह
ऑनरेरी लेफ्टिनेंट बनेंगे सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 22 साल की उम्र में उत्तराखंड के सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रैंक पर पदोन्नति दी गई है। इतनी कम उम्र में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रैंक में जाने वाले वह पहले युवा अधिकारी हैं। इससे पहले 17 साल की आयु में सूबेदार मेजर के ओहदे पर पहुंचने का रिकार्ड भी तेजपाल के नाम ही है। सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में प्रशिक्षक हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वतंत्रता दिवस पर उनको यह पदोन्नति देंगे।
मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के निवासी सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह का परिवार कारगी देहरादून में रहता है। वह सेना के जांबाज पर्वतारोही हैं। चार वर्ष से वह उत्तरकाशी स्थित निम में तैनात हैं। सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 1997 में उत्तरी दिशा से और दूसरी बार वर्ष 2012 में दक्षिण दिशा से एवरेस्ट फतह किया था।
विज्ञापन

सराहनीय सैन्य सेवा के लिए सूबेदार तेजपाल सिंह को विशिष्ठ सेवा मेडल व सेना मेडल भी मिल चुका है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के रैंक पर पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल समेत तमाम सैन्य अधिकारियों व उनके सहयोगी जेसीओ व एनसीओ ने इसके लिए सूबेदार मेजर तेजपाल सिंह को बधाई दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गढ़वाल राइफ ल्स के 26 और कुुमाऊं रेजीमेंट के 22 जूनियर कमीशन आफि सर (जेसीओ) को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट की रैंक से नवाजा जा रहा है। साथ ही गढ़वाल राइफ ल्स के चार और कुमाऊं रेजीमेंट के चार जेसीओ को ऑनरेरी कैप्टन रैंक पर भी पदोन्नत किया गया है। राष्ट्रपति की संस्तुति के उपरांत ही सराहनीय सैन्य सेवा करने वाले सीनियर जेसीओ को ऑनरेरी रैंक प्रदान की जाती है। इस रैंक पर पदोन्नत होने वाले जेसीओ को सेना में रहते हुए वही सुविधाएं मिलती हैं जो कि एक कमीशंड ऑफि सर को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed