फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 नए वार्डों में नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

40 नए वार्डों में नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
40 नए वार्डों में नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
40 नए वार्डों में नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सीमा विस्तार कर 72 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के बाद बने 40 नए वार्डों के लोगों को अभी मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना होगा। निगम प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही स्टाफ बढ़ाया जाएगा।
नगर निगम का दायरा बढ़ाकर 100 वार्ड कर दिया गया है, लेकिन अभी भी 40 नए वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। इन वार्डों में नकरौंदा, बालावाला, मियांवाला, हर्रावाला, मोहकमपुर, नवादा, नत्थनपुर एक व दो, रायपुर, डोभालचौक, लाडपुर, मालसी आदि शामिल हैं। यहां के लोग कई बार निगम के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था कराने की मांग कर चुके हैं। जिसे लेकर निगम प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है, जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ ही एक अधिशासी अभियंता, चार पटवारी समेत अन्य स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक बजट के अभाव और स्टाफ की कमी के चलते इन वार्डों में कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
एक हजार की आबादी पर हों दो सफाई कर्मचारी
1000 की आबादी पर नगर निगम में दो सफाई कर्मचारी रखने का प्रावधान है। ऐसे में स्टाफ नहीं बढ़ने से इन वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
---
ये व्यवस्थाएं हो रहीं प्रभावित
सफाई व्यवस्था
स्ट्रीट लाइटें
जमीन की सुरक्षा
आवारा जानवर
अतिक्रमण
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
अवैध होर्डिंग्स
---
सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारी
कर्मचारी उपलब्ध जरूरत
स्थाई कर्मचारी 754 350
मोहल्ला स्वच्छता समिति 610 350
नाला गैंग स्वच्छक 120 250
दैनिक वेतनभोगी स्वच्छक 05 50
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 284 600
---
सफाई कर्मचारियों की कमी है। शासन को पत्र भेजकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के पद भी बढ़ाने को कहा गया है, जिससे यहां व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार जोगदंडे, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed