फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में होगी रसोई गैस की किल्लत

दून में होगी रसोई गैस की किल्लत

Thu, 02 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दून में होगी रसोई गैस की किल्लत
दून में होगी रसोई गैस की किल्लत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। 5 से 9 अगस्त तक लोनी, हरिद्वार और करनाल मार्ग बंद होने के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा बैकलॉग भी बढ़ सकता है, जिसे रूटीन में आने में एक से डेढ़ महीना लग सकता है। उधर रूट डायवर्ट होने पर खर्च बढ़ने के कारण कुछ ट्रक चालकों ने गाड़ी चलाने से इनकार कर दिया है। बुधवार को दून की एजेेंसियों के पास केवल बृहस्पतिवार तक का ही स्टाक बचा था। ऐसे में समस्या और बढ़ सकती है।
प्रशासन व आपूर्ति विभाग की अधूरी तैयारी कांवड़ यात्रा के दौरान रसोई गैस उपभोक्ताओं पर भारी गुजरने वाली है। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते बंद होने के कारण जिले में गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच पाएगी। दून की एजेंसियों पर करनाल, जींद और लोनी स्थित प्लांट से गैस आती है। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (एचपीसी) की कुल 45 गैस एजेंसियां हैं, जिन पर रोजाना करीब 14 हजार सिलिंडरों की सप्लाई होती है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गत रविवार से शिवरात्रि तक कई मार्ग बंद होने शुरू हो गए हैं। कई मार्गों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ऐसे में गैस की किल्लत होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल ही कांवड़ यात्रा के दौरान हर दिन तीन हजार सिलिंडरों का बैकलॉग बढ़ गया था। ऐसे में यात्रा संपन्न होने तक यह बैकलॉग बढ़ कर 35 से 39 हजार तक हो सकता है। जिसे खत्म करने के लिए एजेंसियों को एक से डेढ़ महीना लग जाता है। साथ ही गैस न आने के कारण उपभोक्ताओं को काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर गैस एजेंसियों के अनुसार किसी भी गैस एजेंसी के पास दो दिन से ज्यादा का स्टॉक रखने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विभाग किस आधार पर गैस आपूर्ति सुचारु रखने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस लाने से मना कर देते हैं ट्रक चालक
पिछले सालों की बात करें तो कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रक चालक भी गाड़ी लोड करने से इनकार कर देते हैं। ट्रक चालक विनोद कुमार, रमेश, राजीव आदि ने बताया कि इस दौरान जगह-जगह रास्ते बंद मिलते हैं। इसलिए उन्हें लंबा चक्कर काटना पड़ता है, लेकिन उसके अनुसार उन्हें भाड़ा नहीं मिलता। ऐसे में वे अपने पास से क्यों खर्च करें।

--------------
कोट्स ...
कांवड़ यात्रा के दौरान रसोई गैस की किल्लत हो सकती है। इसलिए सभी गैस एजेंसियों को पहले से ही पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा यदि कोई एजेंसी डिमांड भेजेगी तो इस संबंध में जिलाधिकारी से अनुमति लेकर अतिरिक्त गैस की गाड़ी मंगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
- विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी

यदि आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत आएगी तो इस संबंध विभाग को सूचित किया जाएगा। विभाग से जो निर्देश मिलेंगे उन्हीं के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।
- चमनलाल, अध्यक्ष, गैस एजेंसी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed