{"_id":"5b50f6ad4f1c1b52748b5df4","slug":"71532032685-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल खुला, 15 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल खुला, 15 सितंबर तक करें आवेदन
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
समाज कल्याण विभाग ने 2017-2018 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति के करीब 20 हजार छात्रों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन का एक और अवसर प्रदान किया है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया गया है और वंचित छात्र 15 सिंतबर तक ऑनलाइन वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
बता दें, समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की थी। इसके बाद 31 मार्च को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल बंद कर दिया गया। इसके बाद से विभिन्न कारणों से वेरिफिकेश ने करा पाने वाले प्रदेशभर के करीब 20 हजार छात्र समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे थे। ऑनलाइन वेरिफिकेशन न होने के लिए छात्र शैक्षिक संस्थानों के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। छात्रवृत्ति का प्रकरण समाज कल्याण विभाग के संज्ञान में आने के बाद शासन को पत्र लिखकर पोर्टल दोबारा खोले जाने की सिफारिश की गई। शासन की संस्तुति के बाद छात्रों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने का एक और मौका दिया गया है। इसके तहत छात्र 15 सिंतबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
---
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 15 सिंतबर तक के लिए खोल दिया गया है। यदि इस बार भी कोई छात्र ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराने से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शैक्षिक संस्थानों की होगी।
विज्ञापन
-अनुराग शंखधर , जिला समाज कल्याण अधिकारी