{"_id":"5b294d9a4f1c1b95598b519f","slug":"71529433498-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला, मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर कोतवाली के उत्तरी हरिद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारतपुरम कालोनी में विकास का परिवार रहता है। मंगलवार रात विकास की पत्नी रंजना (22) संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। रंजना को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर सीओ सिटी प्रकाश देवली और कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि यह साफ नहीं हो सकता कि रंजना ने खुद आग लगाई या किसी कारणवश आग से झुलसी। रंजना के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई।