फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीआरडी जवानों की महारैली 16 को

पीआरडी जवानों की महारैली 16 को

Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों की महारैली 16 को
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वेतन भुगतान समेत कई मांगों केो लेकर प्रदेश भर के पीआरडी जवान लामबंद होने लगे हैं। प्रांतीय रक्षक हित संगठन जिला इकाई के पदाधिकारियाें, कार्यकर्ताओं की रविवार को हुई बैठक में 16 अप्रैल को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में महारैली करने का निर्णय किया गया है। महारैली में प्रदेश भर के पीआरडी जवान शामिल होंगे।

प्रांतीय रक्षक हित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जबकि सुरक्षा समेत तमाम सरकारी कार्यों में पीआरडी जवान बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पीआरडी जवान हर साल भूख हड़ताल, धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर सरकार व शासन पर नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा कई माह से वेतन भुगतान नहीं होने से पीआरडी जवानों के समक्ष भुखमरी का संकट हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब बड़े आंदोलन की जरूरत है। इसके लेकर पीआरडी जवान 16 अप्रैल को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में महारैली निकालेंगे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनीता, जिला अध्यक्ष अशोक शाह, जिला महासचिव बिजेंद्र सिंह लोधी, समेत कई वक्ताआें ने संबोधित किया। बैठक में सोहन सिंह लोधी, संजय बिजल्वान, संजय कुमार, अनिल आर्य, अजय कुमार, सतीश कुमार, दीपा रावत, अंशुक चमेाला, प्रदीप कुमार, सुनील जुयाल, मनीष कुमार, रवींद्र समेत कई पीआरडी जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed