{"_id":"5abaaf694f1c1b324e8b4a9c","slug":"71522184041-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी देश रक्षा की अग्रिम पंक्ति : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी देश रक्षा की अग्रिम पंक्ति : सीएम
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से मंगलवार को पुलिस लाइन रेसकोर्स में टैटू-2018 हिमालय वीर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हिमवीरों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। जांबाज दस्ते के 12 जवानों ने तीन मोटरसाइकिलों पर अपना ध्वज लहराया। इसके अलावा मोटरसाइकिल पर फूल की आकृति बनाई।
टैटू-2018 हिमालय वीर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आईटीबीपी देश की सीमा की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एवं प्राकृतिक आपदा के समय आईटीबीपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीबीपी के इस तरह के आयोजन से युवा सशस्त्र बलों की ओर आकर्षित होंगे। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने व उन्हें सशस्त्र बलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से ही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर विधायक खजान दास, मसूरी विधायक गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पचनंदा, महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर एचएस गोराया आदि मौजूद रहे।
पैरा कमांडो ने किया मार्चपास्ट
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के पैरा कमांडो दस्ते ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद घुड़सवार दस्ते ने म्यूजिक शो, जांबाज दस्ते ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब, महिला एवं पुरुष बैंड ने शानदार धुन पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा महिला राइफ ल ड्रिल, साइलेंट ड्रिल एवं योग प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
देश की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी
इस अवसर पर पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। इसमें याक डांस, लद्दाख जबरो नृत्य, किन्नौरी नाटी, शिमला नाटी, कुमाऊंनी नृत्य, नंदा राजजात यात्रा, लापचा नृत्य, बीहु नृत्य, बंबू नृत्य की प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहीं।