फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजीकरण के साथ एनसीएस पोर्टल से जुड़ेंगे बेरोजगार

पंजीकरण के साथ एनसीएस पोर्टल से जुड़ेंगे बेरोजगार

Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण के साथ एनसीएस पोर्टल से जुड़ेंगे बेरोजगार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने को सेवायोजन विभाग ने उन्हें पंजीकरण के साथ ही नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल से जोड़ने की पहल की है। पोर्टल से जुड़ने पर बेरोजगार युवाओं को सभी राज्यों में होने वाले रोजगार मेलों समेत अन्य सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्रों में भर्तियों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा वे पोर्टल पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नोट्स आदि भी देख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन टेस्ट देकर अपने आप को परीक्षा के चेक भी कर सकते हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में बेरोजगार युवाओं को नेशनल कॅरियर सर्विस के पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। बताया कि विभाग पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को पत्र, ईमेल और मोबाइल मैसेज के जरिए पोर्टल के बारे में अवगत करा रहा है। बताया कि राजधानी में 20 हजार बेरोजगार युवाओं को इस पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अन्य बेरोजगारों को भी कार्यालय आकर पोर्टल से खुद को जुड़वाने के लिए कहा जा रहा है। बताया कि एनसीएस पोर्टल से जुड़ने के बाद बेरोजगार युवाओं को देशभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी मिलती रहेगी और सरकारी और निजी क्षेत्रों में भर्तियों के अलावा निशुल्क रोजगार परक योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed