{"_id":"5aa048144f1c1b05738bb2e5","slug":"71520453652-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के छात्र भी कर सकते हैं पलायन आयोग में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के छात्र भी कर सकते हैं पलायन आयोग में आवेदन
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के छात्र भी कर सकते हैं पलायन आयोग में आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पलायन आयोग के विज्ञापन पर उत्पन्न हुए विवाद के बाद आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ ही गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो शोधार्थियों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए यह विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।
ग्राम विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी बताया कि नीति आयोग और नेशनल रूरल डेवलपमेंट के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिसर्च स्कॉलर चयनित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, विदेशी विश्वविद्यालयों, सर्वमान्य राष्ट्रीय संस्थानों के अलावा उत्तराखंड स्थित आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, केंद्रीय विवि श्रीनगर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञापन को लेकर विवाद गलत है। चयनित स्कॉलर्स, शोध के साथ ही आंकड़ों के विश्लेषण में भी मदद करेंगे। गौरतलब है कि आयोग के विज्ञापन में प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों को आवेदन न देने पर विवाद उत्पन्न हो गया था।