{"_id":"5a8c838f4f1c1b514a8ba68c","slug":"71519158159-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहकमपुर फाटक पर जाम से स्कूली बच्चे हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहकमपुर फाटक पर जाम से स्कूली बच्चे हुए बेहाल
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मोहकमपुर फाटक के पास मंगलवार सुबह लंबा जाम लगने के कारण बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। दूसरी तरफ नगर निगम चौक पर दोपहर के समय जाम लगने लोगों को दिक्कतें हुईं।
देहरादून-हरिद्वार रोड पर मोहकमपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके चलते यहां पर जाम की समस्या रोजमर्रा की हो गई है। मंगलवार सुबह स्कूल के समय मोहकमपुर फाटक पर लंबा जाम लग गया, जिसमें सबसे ज्यादा स्कूली बसें फंसी थीं। वाहन चालकों की जल्दबाजी की वजह स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे परीक्षा देने जा रहे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान थे। हालांकि करीब आधे घंटे के बाद राहत मिली। उधर, मंगलवार दोपहर नगर निगम चौक पर स्कूल की छुट्टी के समय जाम लग गया। नगर निगम सभागार में शिक्षकों का कार्यक्रम भी था। इसी समय वाहनों के बाहर आने से चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली।