फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पार्षदों और कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को घेरा

पार्षदों और कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को घेरा

Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों और कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को घेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मलिन बस्तियों के नियमितीकरण और वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर आयुक्त का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वार्डों में जल्द विकास कार्य न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पार्षद और कार्यकर्ता मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे का घेराव किया। पार्षदों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने की नीति तैयार की थी, लेकिन वर्तमान में कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर तो कर दिए गए, पर धनराशि अभी तक जारी नहीं की गई है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, शहर की सड़कें अवैध होर्डिंग्स से पटी पड़ी हैं। कांवली, खुड़बुड़ा, डालनवाला आदि क्षेत्रों में आवारा जानवरों का आतंक है। इसके अलावा नाला गैंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नाली-नालों की सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था दुरुस्त करने की भी जरूरत है। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर लालचंद शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अशोक कोहली, राजेश चौधरी, आनंद त्यागी, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, देवेंद्र पाल सिंह, बीना बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीप बोहरा, राजेश वर्मा, दानिश कुरैशी, निखिल कुमार, उदयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed