फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेलाकुई की हवा में जहर घोल रही प्लांट की दुर्गंध

सेलाकुई की हवा में जहर घोल रही प्लांट की दुर्गंध

Mon, 19 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सेलाकुई की हवा में जहर घोल रही प्लांट की दुर्गंध
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट को हटाने की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया।
शीशमबाड़ा कचरा घर हटाओ संघर्ष समिति और जन-जन संघर्ष नागरिक समूह समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को पैदल यात्रा निकाल कर सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट हटाने की मांग की। पीठ बाजार परिसर से शुरू हुई यात्रा सेलाकुई मुख्य बाजार, धुलकोट तिराहा से होते प्लांट के मुख्य गेट पर संपन्न हुई। यहां लोेगों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। ट्रंचिंग ग्राउंड में भीड़ देखकर कर्मचारियों ने मेन गेट बंद कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। इसके बाद लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पारस थापा ने कहा कि प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध से क्षेत्र की हवा में जहर घुल रहा है। दुर्गंध के चलते लोगों का सांस लेना तक दूर्भर हो गया है। इसके अलावा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों को घर में भी मॉक्स लगाकर काम करना पड़ रहा हैं। जिला पंचायत सदस्य सुमित चौधरी ने कहा कि पूर्व में नगर आयुक्त ने प्लांट की दुर्गंध की समस्या के निदान का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक एंजाइम स्प्रे का छिड़काव नहीं हो सका है। इससे रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी तक समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीपुर राशिद पहलवान, पूर्व प्रधान विजयपाल बर्त्वाल, नीरज तिवारी, किरण थापा, कुलानंद ध्यानी, अजीत सिंह, हरिकिशोर गौड, अमित अग्रवाल, नीरज, डालचंद, संदीप नैथानी, लाल बहादुर, जीत सिंह, आनंद ध्यानी, सर्वेंश्वर, दयाल, नरगिस कश्यप, रविंद्र रमोला, विनोद कश्यप, राजकुमार सहगल, हरिकिशोर, सुधीर रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed