{"_id":"5a679d564f1c1b7b268b6085","slug":"71516739926-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सुपर 6 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सुपर 6 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
राष्ट्रीय सुपर-6 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड से 13 सदस्यीय दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम मंगलवार को रवाना हो गई। खिलाड़ियों को उत्तराखंड फिजीकली चैलेंजड क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं रोटरी क्लब देहरादून के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने रवाना किया। टूर्नामेंट वाराणसी उत्तर प्रदेश में 26 से 29 जनवरी तक चलेगा। क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव प्रेम कुमार ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय सुपर- 6 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फिजीकली चैलेंजड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया कर रहा है। टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड से नवीन चौहान (कप्तान), विक्रम खाटका, कासिम अली, जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल उनियाल, धर्मेंद्र कुमार, निखिल कुमार, हरेंद्र रावत, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह और अनुराग का चयन हुआ है। टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश की टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट दिव्यांग टीम के लिए चयन किया जाएगा।
ऑल राउंडर हैं कासिम अली : दिव्यांग क्रिकेट टीम में कासिम अली ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। कासिम अली 2015 में झारखंड में आयोजित एशियन दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब जीत चुके हैं। कासिम अली के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को फाइनल में हराकर एशियन चैंपियनशिप जीती थी। कासिम अली 2013 में थाइलैंड और 2014 में श्रीलंका में भी खेल चुके हैं। क्रिकेट के अलावा कासिम अली 2009 में हाई जंप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। टीम और एसोसिएशन पदाधिकारियों को कासिम अली से काफी उम्मीदें हैं।
सरकार की उपेक्षा से आहत: दिव्यांग कासिम अली हरफनमौला खिलाड़ी हैं। उनका लेफ्ट हैंड 60 फीसदी विकलांग है। एशियन कप से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद भी प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। कासिम बाजपुर चीनी मिल में मजदूरी करते हैं।