{"_id":"f7da283bb4abc3a4f2b6a4df8f67da54","slug":"700-teachers-did-not-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रेक्ट खत्म, शिक्षकों को नहीं मिला वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रेक्ट खत्म, शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Fri, 19 Feb 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के माध्यमिक और इंटर स्तर के विद्यालयों में बीते वर्ष अगस्त माह से सेवा दे रहे 700 गेस्ट शिक्षकों का 20 फरवरी को अनुबंध समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक इन शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीईओ हरीश चंद्र सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्यों को गेस्ट शिक्षकों के साथ दोबारा 89 दिनों का अनुबंध करने के लिए कह दिया गया है। इन शिक्षकों के वेतन के लिए शिक्षा विभाग को पांच करोड़ 37 लाख प्राप्त हुए थे, जिन्हें संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को भेज दिया गया है। शीघ्र ही शिक्षकों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन