{"_id":"577eb9094f1c1be6567fb085","slug":"70-percent-people-not-get-pension-for-not-submitting-aadhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी लोगों को नहीं मिली पेंशन, नहीं किया था यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी लोगों को नहीं मिली पेंशन, नहीं किया था यह काम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन मात्र तीस परसेंट लोगों को ही मिल पाई। बाकी लोगों के आधार लिंक नहीं होने के चलते सॉफ्टवेयर बाकी लोगों की पेंशन अपडेट नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने बताया कि जो लोग आधार कार्ड नहीं देंगे, उन्हें अब पेंशन नहीं मिल पाएगी। ऐसे में सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड विभाग में देने होंगे।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई। अब पेंशन देना किसी अधिकारी, कर्मचारी के नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर के हाथ में है। पहले तक तो मैन्युअल तरीके से पेंशन दे दी जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड सॉफ्टवेयर से लिंक नहीं हो पाए, उनकी पेंशन रुक गई है।
विज्ञापन