फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 bike booked and produced in front of the RTO of the drivers

Dehradun News: 70 बाइक बुक करा चालकों की आरटीओ के सामने कराई पेशी

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
70 bike booked and produced in front of the RTO of the drivers
रैपिडो कंपनी की ‘बाइक टैक्सी’ सेवा के 70 चालक बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए जब ऑटो-टैक्सी और विक्रम संचालकों ने एप से बुकिंग कर उन्हें धोखे से आरटीओ दफ्तर बुला लिया।
विज्ञापन

आरटीओ सुनील शर्मा अपने दफ्तर में एक साथ इतनी सारी बाइक देखकर दंग रह गए। उन्होंने रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ के कागजात की जांच कराई तो वे अधूरे मिले। ऐसे में आरटीओ ने 50 बाइक को जब्त कर दफ्तर में ही खड़ा करवा लिया। उन्होंने शहर में रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ सेवा पर रोक लगाते हुए कंपनी के अधिकारियों को तलब किया है। दून में तेजी से लोकप्रिय हो रही रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ सेवा का असर टैक्सी, ऑटो, विक्रम संचालकों पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद की अगुवाई में संचालकों ने आरटीओ दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा व आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी से मुलाकात कर कहा कि शहर में रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ सेवा अवैध तरीके से चल रही है। दून में ऐसी करीब दस हजार बाइक संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद टैक्सी संचालकों ने रैपिडो एप से 70 से अधिक ‘बाइक टैक्सी’ बुक कर आरटीओ दफ्तर बुला लिया। इसमें कुछ लोग तो प्राइवेट नंबर पर ही बाइक टैक्सी का संचालन करते मिले। वहीं, कुछ का ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चालकों से बीस फीसदी कमीशन ले रही कंपनी
बाइक टैक्सी चलाने वालों में अधिकतर बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर के युवा शामिल हैं। पूछताछ में युवाओं ने बताया कि कंपनी उनसे बीस फीसदी कमीशन ले रही है।
----
रैपिडो कंपनी ने न तो पंजीकरण कराया है और न ही गाड़ियों के संचालन की कोई अनुमति ली है। ऐसे में इसके संचालन पर रोक लगाने के साथ ही कंपनी के अधिकारियों को बृहस्पतिवार को दफ्तर बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक टैक्सी का संचालन बंद नहीं होने पर रैपिडो का दफ्तर सील किया जाएगा।

- सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रशासन)
----
इस संबंध में कंपनी के बंगलूरू स्थित मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही टीम देहरादून आएगी और परिवहन विभाग के अफसरों से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करेगी। उनके स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा सकता है।
- वीरेंद्र सिंह रावत, मैनेजर, रैपिडो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed