फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 70-80 people cheated in Raipur in name of selling land

Dehradun: रायपुर में 70-80 लोगों से धोखाधड़ी, जमीन बेचने के नाम पर कंपनी के साथ मिलकर ऐसे लगाया पलीता

Mon, 07 Apr 2025 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 04:11 PM IST
सार

दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एसआईटी की संस्तुति पर रायपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dehradun News 70-80 people cheated in Raipur in name of selling land
- फोटो : Freepik.com

विस्तार

जमीन बेचने के नाम पर एक कंपनी के साथ मिलकर कुछ लोगों ने 70 से 80 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि इन लोगों ने अपने नाम की जमीन लोगों को बेची और फिर इस पर कब्जा नहीं दिया।

विज्ञापन


मामला जब एसआईटी के पास पहुंचा तो सामने आया कि जो जमीन बेची गई है, वह बेचने वालों से संबंधित नहीं है। दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एसआईटी की संस्तुति पर रायपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि एसआईटी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ने इस मामले में जांच की है। एसआईटी को पहले मयूर विहार दिल्ली के रहने वाले रश्मि जुनेजा, गुलशन जुनेजा आदि ने शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में रायपुर क्षेत्र के औली रोड पर आशु शर्मा और अंजली शर्मा से करीब पांच बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन उन्हें इस जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


Exclusive: नया पोर्टल हुआ लॉन्च...अब देश में कहीं का भी हो बिल्डर, दागी होगा तो कुंडली बताएगा रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसआईटी ने पहले भी मुकदमे के लिए थाने को लिखा था। अब इसी जमीन को खरीदने के संबंध में डालनवाला निवासी शोभाराम रतूड़ी, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी सविता रतूड़ी और रिंग रोड लाडपुर की रहने वाली विजय लक्ष्मी नौटियाल ने एसआईटी को शिकायत की है। इनके साथ भी धोखाधड़ी का पुराना तरीका ही अपनाया गया है। इन्हें जमीन बेची गई और बैनामा भी किया गया, लेकिन जब कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि यह जमीन वह नहीं जो कि उन्हें बेची गई है।


एसआईटी ने जांच में पाया कि जमीन खरीदने वालों से आईएफआई रियलटी प्राइवेट लिमिटेड ने जमीन बेचने की डील की थी। इनसे जो धन मिला वह भी इस कंपनी के खाते में ही जमा किया गया। इस मामले की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि कंपनी के साथ मिलकर कैनाल रोड निवासी आशु शर्मा, काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी अंजलि शर्मा और कांता गुप्ता ने मिलकर यह धोखाधड़ी की है।

एसओ ने बताया कि एसआईटी के विशेष कार्याधिकारी अजब सिंह चौहान ने मामले में जांच की और बताया कि इस तरह से इन लोगों ने 70 से 80 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। धोखाधड़ी कितने की है यह विवेचना के बाद ही साफ हो सकेगा। अजब सिंह चौहान की शिकायत पर रायपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed