{"_id":"f345bb7dbd51a5b05154c0a24a0e8745","slug":"7-kilo-tumor-found-in-uterus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भाशय में 7 किलो की गांठ, डॉ. रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भाशय में 7 किलो की गांठ, डॉ. रह गए दंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:04 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. केके टम्टा ने शुक्रवार को एक महिला के गर्भाशय का जटिल ऑपरेशन कर लगभग सात किलो की रसौली (गांठ) निकाली। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार है।
पेट दर्द की शिकायत पर कराई जांच
कीर्तिनगर निवासी 35 वर्षीय महिला को कई समय से पेट दर्द की शिकायत रहती थी। परिजनों ने महिला का कई अस्पतालों में इलाज कराया। कुछ दिन बाद दर्द दोबारा होने लगता। बीते मंगलवार को परिजनों ने महिला को दून अस्पताल पहुंचाया।
वरिष्ठ सर्जन डॉ. केके टम्टा ने महिला की जांच की। महिला के अल्ट्रासाउंड और दूसरी जांच कराने की सलाह दी। जांच में पता लगा कि महिला की बच्चेदानी में रसौली है। शुक्रवार को डा. टम्टा ने महिला का ऑपरेशन किया। महिला के पेट में लगभग सात किलो की रसौली निकली। सात किलो रसौली देख डॉक्टर भी सकते में आ गए।
...तो हो जाता कैंसर
डॉ. टम्टा ने बताया कि जल्द ऑपरेशन नहीं किया जाता तो बच्चेदानी में कैंसर की संभावना थी। ऑपरेशन के दौरान डॉ. दीपिका तिवारी, डॉ. नूतन भट्ट और स्टाफ नर्स ज्योति खन्ना भी शामिल रहे।