फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6987 Girl students applied in five military schools in All over India

देश के पांच सैनिक स्कूलों में 6987 छात्राओं ने किया आवेदन, घोड़ाखाल स्कूल बना पहली पसंद

Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
6987 Girl students applied in five military schools in All over India
- फोटो : फाइल फोटो

कक्षा छह के नए सत्र में प्रवेश के लिए पांच सैनिक स्कूलों में 6 दिसंबर तक 6987 छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन स्कूलों में घोड़ाखाल का सैनिक स्कूल भी शामिल है। उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर टी रमेश कुमार ने बताया कि घोड़ाखाल में सबसे अधिक 2390 छात्राओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल सोसायटी ने लड़कियों के दाखिले के लिए एक कमेटी बनाई थी। उसका अध्यक्ष सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा को बनाया गया था। 27 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में रक्षा राज्यमंत्री के सामने स्मिता मिश्रा ने रिपोर्ट पेश की थी।
विज्ञापन


नवंबर में पहले चरण के लिए घोड़ाखाल, बीजापुर (कर्नाटक), चंद्रपुर (महाराष्ट्र), कैलीकैरी (आंध्रप्रदेश) और कोडागू (कर्नाटक) के सैनिक स्कूलों का इस प्रक्रिया के लिए चयन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में किए गए आवेदनों की संख्या

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (उत्तराखंड)-2390
बीजापुर (कर्नाटक) -1993
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)- 820
कालीकिरी (आंध्रप्रदेश)-1264
कोडागु (कर्नाटक)- 520

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed