फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   690 patients received treatment in the hospital

Dehradun News: 690 मरीजों को अस्पताल में मिला उपचार

Mon, 10 Nov 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
690 patients received treatment in the hospital
विकासनगर। उप जिला अस्पताल विकासनगर में सोमवार को जबरदस्त भीड़ थी। प्रतीक्षालय में कुर्सियां कम पड़ने के चलते मरीज ओपीडी कक्षोंं के बाहर खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। सबसे अधिक भीड़ जनरल, हड्डी और स्त्री रोग की ओपीडी के बाहर थी। उप जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर के बाहर दोपहर एक बजे तक मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर भी भीड़ जुटी थी। विशेषज्ञ एक-एक कर मरीजों को देख रहे थे। जनरल ओपीडी, हड्डी रोग और स्त्री रोग की ओपीडी में 300 मरीजों को उपचार मिला। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि 690 मरीजों को उपचार मिला, इनमें से 540 नए और 150 पुराने मरीज थे। उन्होंने बताया कि ओपीडी का समय बीतने के बाद भी विशेषज्ञों ने पंजीकृत मरीजों को देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed