फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government release white paper on billivala flyover

बल्लीवाला फ्लाईओवर को लेकर श्वेतपत्र जारी करें सरकार: रवींद्र जुगरान

Mon, 06 May 2019 08:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Government release white paper on billivala flyover
फाइल फोटो

आए दिन हादसों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बल्लीवाला फ्लाईओवर को लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व दायित्वधारी रवींद्र जुगरान ने पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार से बल्लीवाला फ्लाईओवर पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने तत्कालीन सरकार पर एसपीए (स्पेशल असिस्टेंस प्लान) के तहत जारी बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

विज्ञापन


रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि बल्लीवाला फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 के मानकों के विपरीत किया गया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के निर्देश पर पूरे फ्लाईओवर में प्रत्येक 50 मीटर पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए जो पूरी तरह गलत है। केंद्र सरकार ने एसपीए के तहत बजट अवमुक्त किया था। लेकिन, केेंद्र की अनुमति के बिना ही फोरलेन पुल को दो लेन में बना दिया गया। फोरलेन पुल के लिए जारी बजट में जमीन अधिग्रहण का बजट भी आवंटित किया था।
विज्ञापन


लेकिन, जब भूमि का अधिग्रहण हुआ ही नहीं तो बजट कहां गया? इतना ही नहीं तत्कालीन सरकार ने बिना टेंडर प्रक्रिया के ही फ्लाईओवर के निर्माण का काम एक निजी कंपनी को सौंप दिया। ऐसे में कंपनी को मनमाने रेट पर ठेके का आवंटन किया गया। इससे राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 26 करोड़ का बजट आवंटित किया था जबकि दो लेन के फ्लाईओवर के निर्माण पर 46 करोड़ खर्च कर दिए गए। भाजपा नेता जुगरान ने फ्लाईओवर के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की प्रदेश सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed