{"_id":"5cb63574bdec22142f01c25f","slug":"61555445108-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम के बाहर बारी-बारी से ड्यूटी करेंगे 40 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम के बाहर बारी-बारी से ड्यूटी करेंगे 40 अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ईवीएम के लिए बने स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी के लिए 40 अधिकारियों नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। आगामी 23 मई तक प्रत्येक शिफ्ट के लिए एक-एक अधिकारी को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी ड्यूटी रजिस्टर में अपनी आख्या लिखकर ही स्थान छोड़ सकेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति में इन अधिकारियों को ही जिला निर्वाचन अधिकारी को मोबाइल नंबर पर सूचना देनी होगी। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मंगलवार को स्ट्रांग रूम का दौरा भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यहां रखी गईं रिजर्व ईवीएम वापस चुनाव आयोग दिल्ली भेजी गईं।