{"_id":"5cb2485fbdec22142f01bfef","slug":"61555187807-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन हाउस ने जीती कसिगा स्कूल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन हाउस ने जीती कसिगा स्कूल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कसिगा स्कूल की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अमेजन हाउस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ट्राफी जीत ली। पैसिफिक व एवरेस्ट हाउस की टीमें क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
क्रास कंट्री की पहली प्रतियोगिता कक्षा चार के बालकों व बालिकाओें के लिए आयोजित की गई। एक किमी लंबी प्रतियोगिता तलाल फ्लागो और प्रिया पटेल ने जीती। कक्षा पांच व छह के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में दिव्यांश अग्रवाल, कक्षा सात व आठ की छात्राओं में मान्या ने बाजी मारी। इसी वर्ग के लड़कों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में कीपा मंग्जम ने जीत हासिल की। कक्षा नौ व 10 के छात्राओं व छात्रों के लिए आयोजित चार किमी दौड़ में बियोंसे और अभिषेक कुुमार अव्वल रहे। 11वीं व 12वीं के बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता अभिन्न मलिक और ईशाना कपूर ने जीती। इसके पहले विद्यालय की प्रमुख सोनाली सिन्हा ने झंडी दिखाकर खिलाड़ियाें को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सफल और पूर्ण जीवन की नींव विद्यालय में रखी जाती है। खेल बच्चों को रोमांच तथा उत्साह के साथ आपस में जोड़ता है। इसके अलावा खेल गतिविधियों से शरीर और मन स्वस्थ होता है। इस मौके पर तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।