फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएम के दौरे के लिए आज आ सकती है एसपीजी

पीएम के दौरे के लिए आज आ सकती है एसपीजी

Mon, 01 Apr 2019 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम के दौरे के लिए आज आ सकती है एसपीजी
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पांच अप्रैल को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) मोर्चा संभालने आ सकती है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स की मांग की। रविवार से पुलिस ने सीमा क्षेत्र व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू किया।
टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पांच अप्रैल को दून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम परेड मैदान में ही होना है। इसके लिए वे विशेष विमान से जौलीग्रांट और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से आएंगे। विशेष स्थिति को देखते हुए सड़क मार्ग का विकल्प भी खुला रखा जाएगा। इसके लिए जौलीग्रांट वाया थानो मार्ग पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा। साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने मुख्यालय को अतिरिक्त फोर्स के लिए पत्र भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दे दिए गए हैं। आसपास के जंगलों में कांबिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा आशारोड़ी, प्रेमनगर और हरिद्वार मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी भी सोमवार को देहरादून पहुंच सकती है। इसके लिए उच्चाधिकारी दिल्ली के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन


आठ अप्रैल को शहनवाज हुसैन आएंगे दून
आठ अप्रैल को भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के भी देहरादून की दो विधानसभाओं में दौरे प्रस्तावित हैं। इस दौरान वे हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में धर्मपुर और डोईवाला विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed