{"_id":"5c1171c3bdec22417d62a1c1","slug":"61544647107-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भागते रहो’ में दिखेंगी दून की गलियां, कल होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भागते रहो’ में दिखेंगी दून की गलियां, कल होगी रिलीज
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सुनील तिवारी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘भागते रहो’ में दून की गलियां देखने को मिलेंगी। भागते रहो शुक्रवार को दून के एक सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसमें हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता राजपाल यादव समेत दून के कई कलाकार प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म देहरादून, मुंबई और भोपाल में फिल्मायी गई है।
फिल्म के मुख्य किरदारों ने बुधवार को फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म में अभिनय कर रहे दून के बद्रीश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म कुछ दोस्तों की कहानी है। जो करोड़पति बनने के चक्कर में दून की गलियों में घूमते रहते हैं। फिल्म में हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता राजपाल यादव समेत दून के कई कलाकार है। जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। फिल्म रिलीज होने को लेकर सभी कलाकार बहुत उत्साहित हैं। बद्रीश छाबड़ा फिल्म में दोस्त की भूमिका में हैं।