{"_id":"5c0d3989bdec2241ac3bd03e","slug":"61544370569-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन सिंह रावत चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन सिंह रावत चुने गए अध्यक्ष
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने डाक सेवकों की पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अर्जुन सिंह रावत को अध्यक्ष चुना। उन्होंने एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 18 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।
यहां हुई बैठक में डाक सेवकों ने एक सुर में कमलेश कमेटी की सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू करने की मांग करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने ग्रेज्यूटी की सीमा 1.5 से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने, ग्रामीण डाक सेवकों को पांच दिन का आकस्मिक अवकाश व 30 दिन का वार्षिक अवकाश दिए जाने आदि की मांग की। संघ ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 18 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। बैठक के उपरांत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूनम गोस्वामी व ज्ञान सिंह को उपाध्यक्ष, गुणानंद बहुगुणा को सचिव, जीतराम शाह, गणेश भट्ट, दयाराम, दयाधर प्रसाद नौटियाल व मीनाक्षी को सहायक सचिव, त्रिलोक सिंह कंडारी को कोषाध्यक्ष, नीतू देवी को उपकोषाध्यक्ष, महिपाल सिंह, सुजान सिंह राणा, धन सिंह रावत व वीरेंद्र प्रसाद भट्ट को संगठन सचिव, टीकाराम सेमवाल को लेखा परीक्षक चुना गया। जबकि अमर सिंह, भवान सिंह, राजेश भट्ट व अंबरीश वाजपेयी को संरक्षक नियुक्त किया गया।