फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोस, वि स और नगर निगम के लिए बने एक वोटर लिस्ट

लोस, वि स और नगर निगम के लिए बने एक वोटर लिस्ट

Sat, 24 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
लोस, वि स और  नगर निगम के लिए बने एक वोटर लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव के लिए एक ही मतदाता सूची बनाई जानी चाहिए। अलग-अलग सूची होने के कारणा हर बार मतदाताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर निगम का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन, बीएलओ, जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही के चलते इस बार कई मतदाता मतदान से वंचित रहे गए। यह कहना उन लोगों का है जो मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण 18 नवंबर को मतदान नहीं कर पाए।
शुक्रवार को अमर उजाला के मोबाइल नंबर पर मैसेज कर उन्होंने आक्रोश जताया। कहा, राज्य निर्वाचन आयोग को इस पर विचार करते हुए एक ही वोटर लिस्ट तैयार करनी चाहिए। जिससे मतदाताओं को अपने अधिकार से वंचित न होना पड़े। वार्ड 54 स्थित एकता कॉलोनी, अजबपुर कलां निवासी एमएल नौटियाल बताते हैं कि यहां करीब 400 मतदाता हैं। लेकिन, वोटर लिस्ट में केवल 60-70 मतदाताओं के नाम चढ़े हुए हैं। बीएलओ ने पर्ची नहीं दी। जो पूरी तरह गलत है, इसमें सुधार की सख्त की जरूरत है।
विज्ञापन

अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि कई लोगों ने खुद चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया, लेकिन उन्हीं का नाम वोटर लिस्ट से गायब था। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग को वोटर लिस्ट में हटने वाले नामों को अखबारों के माध्यम से प्रकाशित करना चाहिए, ताकि वह उसमें सुधार कर सकें। सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द के कुंदन सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र, पुष्पा, किरन आदि का कहना है कि उनकी कालोनी के दर्जनों लोगों के नाम गायब हैं। वह पहले भी वोटर आईडी में गड़बड़ी की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। सेवानिवृत्त बैंककर्मी जेसी पांडेय ने बताया कि उनके परिवार के पांच सदस्यों के नाम गायब हैं। इसके लिए जिम्मेदार बीएलओ और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed