{"_id":"5be0aa60bdec2269827d5114","slug":"61541450336-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर जताई आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर जताई आपति
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। मसूरी नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश उनियाल के शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर आपत्ति जताते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वर्ष 2008 से अब तक के पालिका चुनाव में इन्होंने इंटरमीडियट के शैक्षिक प्रमाणपत्र अलग-अलग दर्शाए हैं। इसके अलावा नामांकन पत्र में संपत्ति तक का ब्योरा नहीं दिया गया है।
मसूरी पालिका के निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता सोमवार को पंचास्थानि चुनावालय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उनियाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। इसमें पिछले चुनाव और इस चुनाव के नामांकन में दिए गए अलग-अलग शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रति भी सौंपी गई। इसमें बताया गया कि वर्ष 2008 के चुनाव में ओम प्रकाश उनियाल ने इंटरमीडिएट जीआईसी मसूरी से उत्तीर्ण होना बताया है। जबकि वर्ष 2013 के चुनाव में इंटरमीडिएट वर्ष 1973 से दिल्ली से करने की बात लिखी है। जबकि इस चुनाव में उन्होंने इंटरमीडिएट वर्ष 1976 में दिल्ली से उत्तीर्ण होना दर्शाया है। इसके अलावा एक प्रमाणपत्र में बेसिक स्कूल (लाइब्रेरी) मसूरी से उन्हें वर्ष 1973 में कक्षा सात में अनुत्तीर्ण बताया गया है। इतना ही नहीं नामांकनपत्र में संपत्तियों का उल्लेख तक नहीं किया गया है। आपराधिक केस और जांच का ब्योरा भी नहीं दिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने झूठा विवरण देने पर भाजपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि चुनावालय) वाईएस चौहान ने मामले को जांच के लिए संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के पास भेजने की बात कही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।