{"_id":"5ba7f9c6867a557ea82f5f41","slug":"61537735110-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर में लोगों ने खुद तोड़े अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर में लोगों ने खुद तोड़े अतिक्रमण
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर में लोगों ने खुद तोड़े अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। प्रेमनगर में शेष बचे 20 अतिक्रमण पर रविवार को लोगों ने खुद ही घन चलाकर अवैध निर्माण ढहाए। इसके अलावा मलबा उठाने का कार्य भी जारी रहा। वहीं विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी आने की संभावना है।
विधानसभा सत्र के चलते अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अफसर रविवार को प्रेमनगर नहीं पहुंचे। इसके बावजूद लोगों ने चिह्नित अतिक्रमण खुद ही तोड़ने की कार्रवाई की। यहां ऊंचाई वाले अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के चलते इस क्षेत्र का यातायात भी डायवर्ट रहा। वहीं प्रशासन की ओर से लगाए गए मजदूरों ने मलबा उठाने का कार्य जारी रखा। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि विधानसभा सत्र के चलते फोर्स की कमी है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारी कर्मचारी भी व्यस्त हैं। ऐसे में विधानसभा सत्र के बाद ही यहां बचे ऊंचाई वाले अतिक्रमण तोड़े जाएंगे। हालांकि मलबा उठाने का कार्य तेजी से चल रहा है।