फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिशन पोषण के माध्यम से कुपोषि तों को मिलेगी ऊर्जा

मिशन पोषण के माध्यम से कुपोषि तों को मिलेगी ऊर्जा

Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मिशन पोषण के माध्यम से कुपोषि तों को मिलेगी ऊर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

क्षेत्र के मेहवड़ खुर्द में जिलाधिकारी दीपक रावत ने कुपोषण को दूर करने के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन पोषण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही जिलाधिकारी ने अतिकुपोषित बच्चों को ऊर्जा पोषक आहार वितरित किया।
पिरान कलियर के मेहवड़ खुर्द में कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि करीब चार हजार बच्चे जिले में कुपोषित हैं। सरकार को ऐसे अभियान इसीलिए चलाने पड़ते हैं, क्योंकि स्वच्छता और खानपान के प्रति जागरूक नहीं है। उन्होंने मिशन पोषण अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने क्षेत्र के बच्चों का वजन करने, अतिकुपोषित बच्चो को चिह्नित करने, उनका इलाज कराने, सभी गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और आयरन की गोलियां वितरित करने आदि के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम ने नवनिर्मित्त आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए पोषणयुक्त व्यंजनों तथा पेंटिंग आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को केंद्र पर प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी भी ली। वहीं, केंद्र में बने शौचालय और किचन भी देखा। जिलाधिकारी ने बच्चों को पोषाहार खिलाया। साथ ही प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरुस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल, एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार, बीडीओ मनविंदर कौर, सीडीपीओ धर्मवीर सिंह, खंडशिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, अपर तहसीदार शुशीला कोठियाल, ग्रामविकास अधिकारी अनुज चौहान, स्वजल परियोजना प्रबंधक सोमनाथ सैनी, ग्राम प्रधान आदेश कुमार सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed