{"_id":"5b85b3a442c792465274b6c0","slug":"61535488932-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरेडा की परियोजनाओं से बिजली खरीद सकेगा यूपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरेडा की परियोजनाओं से बिजली खरीद सकेगा यूपीसीएल
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरेडा की परियोजनाओं से बिजली खरीद सकेगा यूपीसीएल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राज्य के पर्वतीय इलाकों के दूरदराज के गांवों में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए उरेडा की छोटी जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली की आपूर्ति का रास्ता साफ हो गया है। बिजली खरीदने के संबंध में लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल को अनुमति दे दी है।
राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि यूपीसीएल ने उरेडा की 10 छोटी जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली खरीदने को लेकर याचिका दायर की की थी। आयोग ने तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद यूपीसीएल प्रबंधन को उरेडा की ओर से संचालित इन सभी जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली की खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है। इन जल विद्युत परियोजनाओं से खरीदी गई बिजली से आसपास स्थित गांवों को लाभ मिलेगा।
ये हैं उरेडा की जल विद्युत परियोजनाएं
पौड़ी के डायर व काण्वाश्रम जल विद्युत परियोजना, डोली और लाठी जल विद्युत परियोजना, बागेश्वर में कनलॉग जल विद्युत परियोजना, जिला चमोली में बर्सोल, गुलारी व मिल्खेत जल विद्युत परियोजना, पिथौरागढ़ के भिकुरियागढ़ जल विद्युत परियोजना, नैनीताल में रामगढ़ आदि।