फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कवियों ने शहीदों को किया नमन

कवियों ने शहीदों को किया नमन

Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कवियों ने शहीदों को किया नमन
कवियों ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया। जिसमें कवियों और शायरों ने शहीदों के सम्मान में काव्य पाठ किया।
कवि सुदीप भोला ने वतन की देहरी के प्रहरी सो गए नींद बहुत गहरी, तिरंगा ओढ़ के वे सोए..., डॉ. अर्जुन सिसौदिया ने शेखर, सुुभाष अशफाक की धरा है ये, यहां क्रांति का प्रवाह कभी रुक नहीं पाएगा... सुनाकर देशभक्ति का संचार किया। शायर वसीम बरेलवी ने लहराती बलखाती चिड़िया हवा से कहती लगती है, उड़ने पर आओ तो दुनिया कितनी छोटी लगती है... सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कवि और गायक संतोष आनंद ने एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है..., जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी... सुनाकर खूब दाद बटोरी। राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा ने एक खटमल ने कहा चिंघाड़ कर कुछ ना पाओगे तुम हमको मारकर, आपसे ज्यादा जुनून है हमें, क्योंकि हमारी रगों में हाथी का खून है... सुनाकर दाद बटोरी। इंद्र सिंह नेगी, कवि वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, जनकवि डॉ. अतुल शर्मा, सुनीता प्रवीण, नीता कुुकरेती, अफजल मंगलोरी, डॉ. सरिता शर्मा ने भी काव्य पाठ किया। संचालन कवि हेमंत बिष्ट ने किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक गणेश जोशी, भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ शायर जिया नहटौरी, नदीम बर्नी, निदेशक बीना भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed