{"_id":"5b217cfe4f1c1bf96e8b7fff","slug":"61528921342-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष व सभासद के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष व सभासद के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व उपाध्यक्ष के बीच बीते मंगलवार हुई मारपीट के बाद बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं, दूसरी ओर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें, बीते मंगलवार क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड की बैठक के दौरान बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष एवं सभासद भूपेंद्र कंडारी के बीच एजेंडे में शामिल जमीन की प्लाटिंग एवं खसरा संबंधी मुद्दे पर विवाद हो गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष दिलबर सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके पहले बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार समेत कई सभासद पहुंचे थे, लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई।