{"_id":"5b13003a4f1c1bfd6e8b5e40","slug":"61527971898-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 आज
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुधिया रोशनी में आज रात आठ बजे से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होंगी। इससे पहले शनिवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के कप्तानों ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए दोनों कप्तानों ने कहा कि सीरीज रोमांचक होने वाली है। क्योंकि दोनों टीमों के लिए यहां का माहौल एकदम अलग और नया है।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। निश्चित दौर पर हम शानदार खेल दिखाएंगे। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद असगर स्टैनिकजई ने कहा कि देहरादून का स्टेडियम हमारा दूसरा होम ग्राउंड है। हम यहां अच्छा खेल दिखाएंगे। स्टैनिकजई ने कहा कि हमारे पास राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जो विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर देने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और हम किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं हैं।
--
अफगानिस्तान की टीम
मो. असगर स्टैनिकजई (कप्तान), रहमत शाह, मोहम्मद शहजाद, सईद अहमद, निजातुल्लाह, जियाउर रहमान, मोहम्मद यामीन, गुलबदिन नाइब, दौलत जदरान, मिरवैश अशरफ, इस्सानुल्लाह, वकार, नजीबुल्लाह, उस्मान घानी, नासिर जमाल, जावेद अहमद, अफसार खान, शराफुदद्ीन, शमीउल्लाह, आफताब आलम, फरीद अहमद, हस्मातुल्लाह, हमजा होतक, करीम जनात, हजरतुल्लाह जाजई, साहपुर जरदान, शफीकुल्लाह, अहमद कमावल, नवीनुलहक में से।
विज्ञापन
हेड कोच - फिल सिमंस
मैनेजर - एसए हमकार
--
बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, मोहम्मद महमूद उल्लाह, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, शब्बीर रहमान रोमन, मुस्ताफिकुर रहमान, मोहम्मद रुबेल होसैन, लिट्टन कुमेर दास, मुसद्देक हुसैन मिराज, मोहम्मद अरिफुल हक, मोहम्मद मेहंदी हसन मिराज, मोहम्मद नजमुल इस्लाम अपु, अबू हीदर रोनी, अबू जावेद चौधरी में से।
हेड कोच - कॉर्टनी वाल्श
टीम मैनेजर - खालिद महमूद सूजन
फील्डिंग कोच - मोहम्मद शोहेल इस्लाम
स्पिन बॉलिंग कोच - सुनील जोशी
--
अफगानिस्तान के राशिद और बांग्लादेश के तमीम भी टीम से जुड़े
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शनिवार को टीम के साथ जुड़ गए। वह 31 मई को इंग्लैंड के लॉडर्स मैदान में आईसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के चलते टीम के साथ नहीं आए थे। उधर, बांग्लादेश के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल भी शनिवार को स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैच के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
--
दोनों कप्तानों के बयान
अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी समेत कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में काफी अच्छा खेल दिखाया है। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
-शाकिब अल हसन, कप्तान बांग्लादेश
--
बांग्लादेश के खिलाड़ी हमारे मुकाबले बेहद अनुभवी हैं। उनके खिलाड़ियों ने हमसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके बावजूद हम अपना शत-प्रतिशत खेल दिखाएंगे। इस सिरीज से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
-मो. असगर स्टैनिकजई, कप्तान अफगानिस्तान
--
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। उम्मीद है कि मैच देखने के लिए करीब 20 से 25 हजार खेल प्रेमी पहुंचेंगे। भविष्य में भी यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे।
-अरविंद पांडेय, खेल मंत्री, उत्तराखंड