फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवाओं के हुनर पर लगाई जाएगी प्रशिक्षण की ‘धार’

युवाओं के हुनर पर लगाई जाएगी प्रशिक्षण की ‘धार’

Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के हुनर पर लगाई जाएगी प्रशिक्षण की ‘धार’
युवाओं के हुनर पर लगाई जाएगी प्रशिक्षण की ‘धार’
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 युवक-युवतियों का चयन नार्थ इंडिया स्किल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए किया गया है। ये युवा नोएडा, बंगलूरू, मुंबई, कानपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में प्रशिक्षण लेंगे। फिलहाल इनमें से 12 को प्रशिक्षण के रवाना कर दिया गया है। बाकी आठ को भी जल्द भेजा जाएगा।
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्किल इंडिया मिशन’ के तहत आठ अप्रैल से उत्तराखंड में जोनल स्तर पर स्किल प्रतियोगिता शुरू हुई थी। उसके बाद 22 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से 20 का चयन किया गया। अब इन युवाओं को नॉर्थ इंडिया स्किल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंडिया स्किल उत्तराखंड की स्पेशल टीम की अगुवाई में फिलहाल 12 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया है। ये युवा एकमेड, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, कार पेंटिंग, ब्यूटीशियन, ऑटो बॉडी रिपेयर का प्रशिक्षण लेंगे। जिन युवाओं का चयन किया गया है, उन्होंने उत्तराखंड में पहले जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये युवा नॉर्थ इंडिया स्किल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षण लेंगे। यह प्रतियोगिता 31 से 2 जून तक लखनऊ में होगी। इस प्रतियोगिता में जीतने वालों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वालों को रूस के कजान शहर में अंतरराष्ट्रीय स्किल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
-----
यहां भेजे गए 12 युवा
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मौहम्मद इमरान और अजय को कार पेंटिंग और ऑटो बॉडी रिपेयर के प्रशिक्षण के लिए सूरज और दिव्यांश सिंह बिष्ट को गुरुग्राम, उज्जवल भरद्वाज व ममता चौहान को इलेक्ट्रोनिक्स और नितिन गुप्ता और सक्षम तिवारी को मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षण के लिए नोएडा भेजा गया है। इनके अलावा ब्यूटीशियन के प्रशिक्षण के लिए रुक्सार और पलक को दिल्ली और मुंबई और मधूर सक्सेना व अभि सेनी को कैट का प्रशिक्षण लेने के लिए कानपुर भेजा गया है।

---
कोट :
राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 50 युवाओं नेे प्रतिभाग किया था। जिनमें से नॉर्थ इंडिया स्किल प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए 20 का चयन किया गया है। इसमें से अभी 12 को प्रशिक्षण के लिए देश के कई बड़े शहरों में भेजा गया है। बाकी को भी जल्द ही भेजा जाएगा।
- चंद्रकांता, नोडल अधिकारी, स्किल इंडिया मिशन, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed